UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 2 पृथ्वी और चन्द्रमा

 UP Board Solutions 

for Class 6 Geography 

Chapter 2 

पृथ्वी और चन्द्रमा

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 2 पृथ्वी और चन्द्रमा.

पृथ्वी और चन्द्रमा

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षेप में उत्तर दीजिए|
(क) चन्द्रमा हमें तारों से बड़ा क्यों दिखाई देता है?
उत्तर
सभी ग्रहों एवं उपग्रह में चन्द्रमा हमारे सबसे नजदीक है। इस कारण चन्द्रमा तारों से बड़ा दिखाई देता है।

(ख) हमें चन्द्रमा का एक ही भाग क्यों देख पाते हैं?
उत्तर
चन्द्रमा पृथ्वी का उपग्रह है और इसके चारों ओर चक्कर लगाता है। चन्द्रमा एक परिक्रमण 27 दिन और 8 घंटे में पूरा करता है। अपने अक्ष पर एक घूर्णन करने में भी चन्द्रमा को इतना ही समय लगता है। यही कारण है कि हम चन्द्रमा को एक ही भाग देखते हैं जबकि दूसरा भाग हर समय हमसे छिपा रहता है।

(ग) चाँदनी किसे कहते है?
उत्तर
रात के आकाश में सबसे तेज चमकने वाले चन्द्रमा का अपना कोई प्रकाश नहीं होता है। यह सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होता है। यह सूर्य के प्रकाश को परावर्तित करता है, जो हमारी पृथ्वी पर लगभग 1.25 सेकेण्ड में पहुँचता है। इस प्रकाश को चाँदनी (Moon Light) कहते हैं।

(घ) भारत के प्रथम अन्तरिक्ष यात्री कौन थे?
उत्तर
भारतीय वायुसेना के पूर्व पायलट राकेश शर्मा अन्तरिक्ष में यात्रा करने वाले प्रथम भारतीय थे।

(ङ) सूर्यग्रहण के समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
उत्तर
वैज्ञानिकों के अनुसार सूर्यग्रहण के समय सूर्य से खतरनाक किरणें निकलती हैं। ये किरणे हमारी आँखों के लिए हानिकारक हैं और हमें अन्धा भी बना सकती हैं। इसलिए सूर्यग्रहण को नंगी आँखों से नहीं देखना चाहिए। बल्कि इसे वैज्ञानिकों द्वारा निर्धारित विशेष चश्मे से ही देखना चाहिए।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
उत्तर
(क) रात के आकाश में सर्वाधिक चमकीला आकाशीय पिण्ड चंद्रमा है।
(ख) चन्द्रमा का व्यास पृथ्वी के व्यास का एक-चौथाई है।
(ग) चन्द्रमा अपनी धुरी पर 27 दिन 7 घण्टा 43 मिनट में एक चक्कर पूरा करता है।
(घ) चन्द्रमा पर पहुँचने वाला प्रथम व्यक्ति नील आर्म स्ट्रॉग था।।
(ङ) सूर्यग्रहण के समय पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है।
(च) अन्तरिक्ष की यात्रा करने वाले प्रथम भारतीय राकेश शर्मा हैं।

प्रश्न 3.
सही कथन के सामने ✓ तथा गलत कथन के सामने ✗ का निशान लगाइए।
उत्तर
(क) चन्द्रग्रहण के समय पृथ्वी की छाया चन्द्रमा पर पड़ती है।                  (✓)
(ख) चन्द्रमा का पृथ्वी के चारों ओर घूमना परिभ्रमण कहलाता है।       (✓)
(ग) सूर्यग्रहण को नंगी आँखों से देखना चाहिए।                                  (✗)
(घ) आर्यभट्ट ने सूर्यग्रहण एवं चन्द्रग्रहण की वैज्ञानिक व्याख्या की थी।      (✓)

प्रश्न 4.
स्तम्भों का सही मिलान कीजिए-
उत्तर


भौगोलिक कुशलताएँ –                          नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।
परियोजना कार्य (Project work)             नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

Comments

Popular posts from this blog

UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 2 ग्रामीण स्थानीय स्वशासन

UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 16 क्षेत्रमिति (मेन्सुरेशन)

UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 7 ज्यामितीय अवधारणाएँ