UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 15 वायु
UP Board Solutions
for Class 6 Science
Chapter 15
वायु
These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 15 वायु.
वायु
अभ्यास प्रश्न
प्रश्न 1.
सही विकल्प छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए –
(क) एक खाली गिलास में –
(i) कुछ नहीं है
(ii) वायु भरी है (✓)
(iii) केवल ऑक्सीजन गैस भरी है।
(iv) केवल कार्बन डाइऑक्साइड भरी है।
(ख) वायु में ऑक्सीजन का प्रतिशत है –
(i) 78%
(ii) 21% (✓)
(iii) 0.7%
(iv) 0.3%
(ग) वायुदाब आरोपित करती है –
(i) केवल ऊपर की दिशा में
(ii) केवल नीचे की दिशा में
(iii) चारों दिशाओं में (✓)
(iv) किसी दिशा में नहीं
(घ) पेड़-पौधे प्रकाश संश्लेषण में उपयोग करते हैं –
(i) ऑक्सीजन गैस को
(ii) कार्बन डाइऑक्साइड (✓)
(iii) नाइट्रोजन गैस का
(iv) ओजोन गैस का
प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
उत्तर:
(क) वायु स्थान घेरती है तथा उसमें भार होता है।
(ख) वायु में 21% भाग ऑक्सीजन है।
(ग) वायुमण्डल में ओजोन की परत सूर्य के हानिकारक प्रकाश को पृथ्वी पर पहुँचने से रोकती है।
(घ) जीवित प्राणी श्वसन क्रिया में ऑक्सीजन गैस लेते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड निकालते हैं।
प्रश्न 3.
निम्नलिखित में सही कथन के आगे सही (✓) तथा गलत के आगे क्रास (✗) का चिह्न लगाइए (चिह्न लगाकर) –
उत्तर:
(क) पृथ्वी को घेरने वाली वायु की परतें वायुमण्डल कहलाती हैं। (✓)
(ख) हरे पेड़-पौधे, प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया में कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करते हैं। (✓)
(ग) पर्वतारोही ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए सिलेण्डर लेकर चढ़ते हैं। (✓)
(घ) बीजों के प्रकीर्णन क्रिया में वायु का कोई उपयोग नहीं होता है। (✗)
प्रश्न 4.
वायु के गुण लिखिए।
उत्तर:
- वायु रंगहीन, गंधहीन एवं स्वादहीन होती है।
- वायु स्थान घेरती है।
- वायु में भार होता है।
- वायु दाब डालती है।
प्रश्न 5.
ओजोन क्षरण किस कारण होता है?
उत्तर:
बढ़ते प्रदूषण के कारण ओजोन परत की मोटाई कम हो गयी है। ओजोन परत के इस क्षरण को प्रायः ओजोन-होल या ओजोन-छिद्र के नाम से जाना जाता है। ओजोन छिद्र के कारण पृथ्वी पर रहने वाले जीवों और पेड़-पौधों के जीवन के लिए संकट उत्पन्न हो गया। ओजोन छिद्र का मुख्य कारण रेफ्रीजरेटर तथा एयर कण्डीशनर से उत्पन्न होने वाली क्लोरोफ्लोरो (CFC) कार्बन गैस है।
● नोट- प्रोजेक्ट कार्य विद्यार्थी स्वयं करें ।
Comments
Post a Comment