UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 8 जन्तु की संरचना व कार्य

 UP Board Solutions

 for Class 6 Science 

Chapter 8 

जन्तु की संरचना व कार्य

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 8 जन्तु की संरचना व कार्य.

जन्तु की संरचना व कार्य

अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
सही विकल्प को छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए (विकल्प चुनकर) –
(क) भोजन का पाचन होता है –
(i) आहारनाल में (✓)
(ii) फेफड़े में
(iii) हृदय में
(iv) वृक्क में

(ख) मानव के मस्तिष्क में कितने भाग होते हैं –
(i) दो
(ii) तीन (✓)
(iii) चार
(iv) वृक्क में

(ग) श्रवणेन्द्रिय है –
(i) नाक
(ii) आँख
(iii) जीभ
(iv) कान (✓)

(घ) द्विलिंगी जन्तु है-
(i) अमीबा
(ii) केचुआ (✓)
(iii) मेढक
(iv) कुत्ता

प्रश्न 2.
खाली स्थानों को भरिए (भरकर) –
उत्तर:
(क) मनुष्य में कुल 206 हड्डियाँ होती हैं।
(ख) मनुष्य हृदय में कुल 4 कक्ष होते हैं।
(ग) वयस्क मनुष्य के रीढ़ में कुल 26 हड्डियाँ होती है।
(घ) उपास्थि अस्थि की अपेक्षा लचीली होती है।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित के सही जोड़े बनाइए (जोड़े बनाकर)-
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 8 जन्तु की संरचना व कार्य 1

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में सही कथन के आगे सही (✓) तथा गलत कथन के आगे गलत (✗) का चिह्न लगाएँ-(चिह्न लगाकर) –
उत्तर:
(क) मछलियों में प्रचलन पंख द्वारा होता है।            (✗)
(ख) मनुष्य का हृदय बराबर स्पंदन करता है।                (✓)
(ग) पुरुष में एक जोड़ी वृषण पाये जाते हैं।                     (✗)
(घ) मनुष्य में भोजन का पाचन मुख से ही आरम्भ हो जाता है।    (✓)

प्रश्न 5. 
मनुष्य के श्वसन अंग का नामांकित चित्र बनाइए।
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 8 जन्तु की संरचना व कार्य 2

प्रश्न 6.
मनुष्य में पाए जाने वाले कोई चार तन्त्रों के नाम लिखिए-
उत्तर:

  1. तंत्रिका तन्त्र
  2. श्वसन तन्त्र
  3. पाचन तन्त्र
  4. परिसंचरण तन्त्र

प्रश्न 7.
कंकाल तंत्र के दो कार्य लिखिए?
उत्तर:

  1. कंकाल शरीर को एक निश्चित आकृति एवं आकार प्रदान करता है।
  2. कंकाल शरीर को सुदृढ़ बनाता है।

प्रश्न 8.
सन्धि किसे कहते हैं?
उत्तर:
हमारा कंकाल तंत्र हड्डियों का ढाँचा होता है। इनकी हड्डियाँ एक दूसरे से विभिन्न प्रकार से आपस में जुड़ी होती हैं, इन जोड़ों को सन्धि कहते हैं।

प्रश्न 9.
मनुष्य के हृदय का नामांकित चित्र बनाइए?
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 8 जन्तु की संरचना व कार्य 3

प्रश्न 10.
मनुष्य में कितनी ज्ञानेन्द्रियाँ पायी जाती हैं प्रत्येक का नाम तथा कार्य लिखिए?
उत्तर:
मनुष्य में पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ पायी जाती हैं– कान, आँख, नाक, जीभ, तथा त्वचा

  1. कान-कान को श्रवणेन्दिय कहा जाता है। कान सुनने तथा शरीर का संतुलन बनाने में सहायक होते हैं।
  2. आँख-आँख को दृश्येन्द्रिय कहा जाता है। आँख द्वारा देखने का कार्य होता है।
  3. नाक- नाक द्वारा गंध का अनुभव होता है। इसकी घ्राणेन्द्रिय कहा जाता है।
  4. जीभ-इसे स्वादेन्द्रिय कहा जाता है। यह खाद्य पदार्थों के प्रति संवेदनशील होती है।
  5. त्वचा-त्वचा को स्पर्शेन्द्रिय भी कहा जाता है। इसके द्वारा टंडा, गर्म, कटोर, मुलायम, चिकना तथा खुरदरा आदि का पता चलता है।

प्रश्न 11.
पाचन तन्त्र का नामांकित चित्र बनाइए।
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 8 जन्तु की संरचना व कार्य 4

● नोट- प्रोजेक्ट कार्य विद्यार्थी स्वयं करें।

Comments

Popular posts from this blog

UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 2 ग्रामीण स्थानीय स्वशासन

UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 16 क्षेत्रमिति (मेन्सुरेशन)

UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 7 ज्यामितीय अवधारणाएँ