UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 1 दैनिक जीवन में विज्ञान
UP Board Solutions
for Class 6 Science
Chapter 1
दैनिक जीवन में विज्ञान
These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 1 दैनिक जीवन में विज्ञान.
दैनिक जीवन में विज्ञान
अभ्यास प्रश्न
प्रश्न 1.
सही विकल्प छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-
उत्तर
(क) गुरुत्वाकर्षण का सिद्धान्त दिया है
(i) वोल्टा ने
(ii) न्यूटन ने (✓)
(iii) सी. वी. रमन ने
(iv) एस. एन. बोस ने
(ख) वैज्ञानिक विधि का चरण नहीं है-
(i) जिज्ञासा (✓)
(ii) परीक्षण
(iii) सिद्धान्त
(iv) निरीक्षण
(ग) भारतीय वैज्ञानिक हैं-
(i) एडीसन
(ii) मैडम क्यूरी
(iii) गैलिलियो
(iv) हरगोविन्द खुराना (✓)
(घ) ओजोन पर्त में छिद्र का कारण है-
(i) जल प्रदूषण
(ii) ध्वनि प्रदूषण
(iii) वायु प्रदूषण (✓)
(iv) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) दो भारतीय और दो विदेशी वैज्ञानिकों के नाम लिखिए।
उत्तर
दो भारतीय वैज्ञानिक जे० सी० बोस और डा० ए० पी० जे० अब्दुल कलाम तथा दो विदेशी वैज्ञानिक एडीसन और मारकोनी हैं।
(ख) विज्ञान के दुरुपयोग से होने वाली किन्हीं दो समस्याओं को लिखिए।
उत्तर
विज्ञान हमें अपने चारों ओर की वस्तुओं तथा घटनाओं के बारे में ज्ञान प्राप्त करने में। सहायता करता है। विज्ञान विकास तथा आविष्कारों में भी सहायता करता है।
विज्ञान का हमारे दैनिक जीवन में निम्नलिखित उपयोग है- गैस चूल्हा, प्रेशर कुकर आदि जिससे, भोजन आसानी से बन जाता है। ट्रैक्टर, हारवेस्टर आदि कृषि क्षेत्र में, यातायात के लिए रेल, मोटर, वायुयान, मनोरंजन के लिए रेडियो, टी०वी०, सिनेमा, संचार के क्षेत्र में टेलीफोन, मोबाइल फोन, चिकित्सा के लिए विभिन्न यंत्र व दवाएँ तथा अन्तरिक्ष खोज के लिए चन्द्रयान् का सफल प्रक्षेपण, विज्ञान की ही देन हैं। जब इनकी कार्यप्रणाली में कोई कमी या बदलाव आ जाता है तो इसका दुष्प्रभाव देखने को मिलता है, जिसे हम विज्ञान का दुरुपयोग कहते हैं। जैसे- असन्तुलित और विज्ञान के असंयमित उपयोग से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, जिससे मानव जीवन कष्टमय होता जा रहा है।
प्रश्न 3.
निम्नलिखित में स्तम्भ (क) व स्तम्भ (ख) से मिलान कीजिए (मिलान करके) –
उत्तर
प्रश्न 4.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके) –
उत्तर
- एडूसेट एक दूरस्थ शैक्षणिक उपग्रह है।
- वायुयान वायु यातायात का साधन है।
- यूरिया के अत्यधिक उपयोग से मृदा प्रदूषण होता है।
- सुश्रुत प्राचीन काल में महान शल्य चिकित्सक थे।
- नागासाकी और हिरोशिमा परे परमाणु बम गिराया गया था।
प्रश्न 5.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में दीजिए-
(क) दूर देशों की घटनाओं की सचित्र जानकारी देने वाला साधन का नाम लिखिए?
उत्तर
टेलीविजन।
(ख) विद्युत बल्ब के आविष्कारक?
उत्तर
एडीसन।।
प्रश्न 6.
किन्हीं दो अन्तरिक्ष वैज्ञानिकों के नाम लिखिए।
उत्तर
कल्पना चावला एवं राकेश शर्मा ।
प्रश्न 7.
चिकित्सा के क्षेत्र में वर्तमान में क्या प्रगति हुई हैं।
उत्तर
वर्तमान समय में चिकित्सा के क्षेत्र में अनगितंन प्रगति हुई है, जैसे- मलमूत्र तथा खून का परीक्षण, एक्स-रे, अल्ट्रासाउण्ड, सीटीस्कैन, इन्डोस्कोपी आदि। जिसके द्वारा हम किसी भी भयंकर से भयंकर बीमारी का तुरन्त पता चल जाता है और हम समय रहते उसका उपचार करा पाते हैं।
प्रश्न 8.
वर्तमान समय में संचार माध्यम के साधन क्या-क्या हैं?
उत्तर
वर्तमान समय में संचार माध्यम के विभिन्न साधन हैं, जैसे- रेडियो, टेलीविजन, मोबाइल फोन, इन्टरनेट, समाचारपत्र आदि हैं।
● नोट – प्रोजेक्ट कार्य विद्यार्थी स्वयं करें।
Comments
Post a Comment