UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 17 कम्प्यूटर

 UP Board Solutions 

for Class 6 Science 

Chapter 17 

कम्प्यूटर

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 17 कम्प्यूटर.

कम्प्यूटर

अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
सही विकल्प छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए –
(क) 1 किलो बाइट बराबर होता है-
(अ) 1024 बाइट (✓)
(ब) 1024 मेगाबाइट
(स) 1024 मिगाबाइट
(द) 1024 बिट

(ख) कौन-सा आउटपुट डिवाइस है-
(अ) की-बोर्ड
(ब) माउस
(स) मॉनीटर (✓)
(द) स्कैनर

(ग) 1 बाइट बराबर होता है-
(अ) 8 बिट (✓)
(ब) 4 बिट
(स) 1 मेगाबाइट
(द) 1 टेराबाइट

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों को भरिए –
उत्तर:
(क) सी०पी०यू० हमारे कम्प्यूटर का मस्तिष्क होता है। (मस्तिष्क/पेट)
(ख) कम्प्यूटर निर्देश लेने के लिए इनपुट यंत्र का प्रयोग करता है। (इनपुट/आउटपुट)
(ग) डेस्कटॉप कम्प्यूटर मेज पर रखकर प्रयोग किया जाता है। (मेज/गोद)
(घ) माइक्रो कम्प्यूटर में एक सी०पी०यू० लगता है। (एक/दो)

प्रश्न 3.
निम्नलिखित कथनों में सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत के सामने गलत (✗) का चिह्न लगाइए-
उत्तर:
(क) प्रिन्टर कम्प्यूटर का इनपुट यन्त्र है।                        (✗)
(ख) विभिन्न प्रोग्राम कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर कहलाते हैं।     (✓)
(ग) माउस कम्प्यूटर का इनपुट यंत्र है।                            (✓)
(घ) कम्प्यूटर के वे सभी भाग जिसको हम हाथों से छू सकते हैं हार्डवेयर कहलाते हैं।      (✓)

प्रश्न 4.
खण्ड ‘क’ के अधूरे वाक्यों को खण्ड ‘ख’ की सहायता से सही मिलान करके लिखिए –
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 17 कम्प्यूटर 1

प्रश्न 5.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।
(क) कम्प्यूटर का चित्र बनाकर उसके विभिन्न भागों के नाम लिखिये।
उत्तर:
कम्प्यूटर
UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 17 कम्प्यूटर 2

(ख) सी०पी०यू० का कार्य बताइए।
उत्तर
सी०पी०यू० इनपुट किए गए डेटा की प्रोसेसिंग करके उसका निष्कर्ष आउटपुट डिवाइस पर देता है।

प्रश्न 6.
लैपटॉप एवं पामटॉप में अन्तर बताइये।
उत्तर:
लैपटॉप- लैपटॉप कम्प्यूटर वे होते हैं जिनको व्यक्ति अपनी गोद में रखकर कार्य कर सकता . है। यह साईज में बहुत छोटे होते हैं। इन कम्प्यूटर को व्यक्ति एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से ले जा सकते हैं।

पामटॉप- ये कम्प्यूटर लैपटॉप कम्प्यूटर से छोटे होते हैं। इनको हथेली पर रखकर चलाया जाता है तथा व्यक्ति अपनी जेब में रख सकता हैं आजकल मोबइल में भी यह सुविधा उपलब्ध होने लगी है। पामटॉप कम्प्यूटर में कैलकुलेटर के समान बटनों वाला की-बोर्ड होता है और एक छोटी स्क्रीन होती है। यह बैटरी से चलाया जाता है।

प्रश्न 7.
RAM एवं ROM का पूरा नाम लिखिए।
उत्तर:
RAM – रैण्डम एक्सेस मेमोरी ।
ROM – रीड़ ओनली मेमोरी

प्रश्न 8.
वर्तमान समय में कम्प्यूटर का विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
कम्प्यूटर का उपयोग अब सिर्फ गणना तक सीमित नहीं है। आज इसका उपयोग, म्यूजिक, ग्राफिक्स, इंटरनेट आदि कई अन्य क्षेत्रों में भी हो रहा है। कम्प्यूटर के उपयोग मुख्य रूप से तीन भागों में विभाजित किया जा सकता है।

  1. वैज्ञानिक उपयोग,
  2. वाणिज्य एवं व्यापार में
  3. शिक्षा में।।

● नोट- प्रोजेक्ट कार्य विद्यार्थी स्वयं करें।

Comments

Popular posts from this blog

UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 2 ग्रामीण स्थानीय स्वशासन

UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 16 क्षेत्रमिति (मेन्सुरेशन)

UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 7 ज्यामितीय अवधारणाएँ