UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit Chapter 11 गणतन्त्रदिवस-समारोहः

 UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit Chapter 11 गणतन्त्रदिवस-समारोहः

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit Chapter 11 गणतन्त्रदिवस-समारोहः

शब्दार्थाः –

श्वः = कल (आने वाला),
ह्यः = कल (बीता हुआ),
स्वकीयम् = अपना,
अद्यैव = आज ही,
कुत्र = कहाँ,
भविष्यति = होगा,
यन्त्रालयेषु = कारखानों में,
क्रीडाङ्गणेषु = खेल के मैदान में,
भारतद्वारस्य = भारतद्वार (इंडिया गेट) के,
सम्बोधयिष्यति = सम्बोधित करेंगे,
शोभनम् = सुन्दर,
नेष्यन्ति = ले जाएंगे।

प्रभाकरः – वयस्य………………………शोभनमु, अतिशोभनम्।।
हिन्दी अनुवाद – प्रभाकर – मित्र जैकब ! कल गणतन्त्र दिवस का समारोह होगा। वह देखने के लिए हम जाएँगे। सलीम कल मुझसे कह रहा था कि हम भी वहाँ जाएँगे। क्या तुम भी वहाँ चलोगे?
जैकब – मित्र! गणतन्त्र दिवस का समारोह किसलिए होता है? ।
प्रभाकर – अहो ! क्या तुम नहीं जानते कि प्रथम गणतन्त्र दिवस से ही स्वतन्त्र भारत का अपना नया संविधान आरम्भ हुआ था?
जैकब – गणतन्त्र दिवस का आरम्भ कब हुआ? |
प्रभाकर – अभी तो हमारे अध्यापक ने गणतन्त्र के विषय में सबको बताया था कि सनू उन्नीस सौ पचास ईसवी के जनवरी माह की छब्बीस तारीख को प्रथम गणतन्त्र दिवस समारोह हुआ; क्योंकि इससे पहले जनवरी माह की छब्बीस तारीख को रावी नदी के तट पर कांग्रेस दल के अधिवेशन में देश की पूर्ण स्वाधीनता का संकल्प स्वीकृत हुआ था, अतः इसी दिन को गणतन्त्र में बदला गया, इसलिए इसी दिन स्वाधीनता दिवस समारोह होता है। डॉ० राजेन्द्र प्रसाद हमारे देश के प्रथम राष्ट्रपति हुए थे।
जैकब – यह समारोह कहाँ होता है अथवा कल कहाँ होगा ?
प्रभाकर – इस समारोह का सम्पूर्ण देश में लोग उत्साह से आयोजन करते हैं। विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, मंत्रालयों और बाजारों में ध्वजारोहण होता है। विद्यालयों में बालक खेल के मैदान में उत्साह सहित खेलेंगे। इसके बाद शिक्षक सबको लड्डू देंगे।
जैकब – भारत की राजधानी दिल्ली नगर में कल क्या-क्या होगा ?
प्रभाकर – वहाँ इंडिया गेट के एक स्थान पर राष्ट्रपति राष्ट्र को सम्बोधित करेंगे। तत्पश्चातू भारतीय सैनिक विभिन्न समूहों में उनके सम्मुख आकर उनका अभिनन्दन करेंगे।
जैकब – गणतन्त्रदिवस-समारोह में और क्या-क्या होता है?

प्रभाकर – विभिन्न राज्यों से लोग इस समारोह के दर्शन के लिए वहाँ जाते हैं। अपने-अपने राज्य की कलाकृतियाँ भी प्रदर्शित करने के लिए वहाँ ले जाते हैं।
जैकब – क्या दिल्ली में रहने वाले ही इंडिया गेट जाते हैं?
प्रभाकर – नहीं, नहीं, सारे भारतीय शामिल होकर जा सकेंगे। यह समारोह सारे देश का है, इसलिए । आज सर्वत्र अवकाश होता है।
जैकब – तब तो मैं भी वहाँ शामिल होऊँगा। अपने मित्र हमीद को भी वहाँ ले जाऊँगा।
सलीम – सुन्दर, अति सुन्दर !

अभ्यासः

प्रश्न 1. उच्चारणं कुरुत
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 2. एकपदेन उत्तरत
(क) गणतन्त्रदिवसस्य समारोहः कदा भवति?
उत्तर – 26-01 दिनाङ्के।
(ख) गणतन्त्रदिवसे कः राष्ट्र सम्बोधयति?
उत्तर – राष्ट्रपति ।।
(ग) अस्माकं देशस्य राजधानी का अस्ति?
उत्तर – दिल्ली नगरी।

प्रश्न 3. एकवाक्येन उत्तरत
(क) गणतन्त्रदिवसस्य समारोहः किमर्थं भवति?
उत्तर– गणतन्त्रदिवसस्य समारोहः स्वाधीन भारतस्य स्वकीयं नवीनं संविधानं आरब्धमार्थं भवति ।
(ख) गणतन्त्र दिवससमारोहस्य आरम्भः कदा अभवत्?
उत्तर– गणतन्त्र दिवससमारोहस्य आरम्भः 26-1-50 इसवीये वर्षे अभवत् ।
(ग) गणतंत्र-दिवसे किं-किं भवति?
उत्तर– गणतन्त्र दिवसे भारतद्वारम् इति स्थाने राष्ट्रपतिः राष्ट्र सम्बोधयिष्यति। तदनन्तरं भारतीय सैनिकाः विभिन्नेषु समूहेषु तस्य सम्मुखम् आगत्य तस्याभिनन्दन करिष्यन्ति।

प्रश्न 4. मजूषातः उचित पदानि चित्वा रिक्तस्थानानि पूरयत (पूर्ति करके)





यथा
– अहम् ह्यः गीताम् अपठम् ।।
(क) त्वम् श्वः कुत्र गमिष्यसि?
(ख) अद्य गणतन्त्र दिवसस्य उत्सवः अस्ति।
(ग) अधुना देशः स्वतन्त्रः (स्वाधीनः) अस्ति।

  • विशेष – नोट विद्यार्थी शिक्षक की सहायता से समझें।

प्रश्न 5. अधोलिखित क्रियापदानां धातुं लकारं पुरुषं वचनं च लिखत (लिखकर)|

प्रश्न 6. चित्र-निर्माण कुरुत
राष्ट्रियध्वजः, राष्ट्रिय पक्षी, राष्ट्रियपुष्पम्।।
उत्तर– छात्र स्वयं करें।

प्रश्न 7. अधोलिखत पदानि प्रयुज्य वाक्यरचनां कुरुत
यथा –
समारोहः – श्वः गणतंत्रदिवसस्य समारोहः भविष्यति।
अध्यापकः – अध्यापकः विद्यालयं गच्छति।
ध्वजारोहणम् – प्राचार्यः ध्वजारोहणं करिष्यति।
भारतीयाः – भारतीयाः श्वः दिल्लीनगरं गमिष्यन्ति।।

Comments

Popular posts from this blog

UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 2 ग्रामीण स्थानीय स्वशासन

UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 16 क्षेत्रमिति (मेन्सुरेशन)

UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 7 ज्यामितीय अवधारणाएँ