UP Board Solutions for Class 6 History Chapter 6 महाजनपद की ओर

 

UP Board Solutions for Class 6 History Chapter 6 महाजनपद की ओर

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 History. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 History Chapter 6 महाजनपद की ओर

अभ्यास

प्रश्न 1.
महाजनपद कैसे बने ?
उत्तर :
छोटे-छोटे जनपदों से मिलकर बने बड़े और शक्तिशाली राज्य, महाजनपद कहलाए।

प्रश्न 2.
सोलह महाजनपदों में से प्रमुख चार महाजनपदों के नाम लिखिए।
उत्तर :
चार प्रमुख महाजनपद- मगध, कौशल, वत्स, अवन्ति।

प्रश्न 3.
राजतंत्र एवं गणतंत्र का अन्तर बताइए ?
उत्तर :
राजतंत्र – देश के उत्तरी भाग में अनेक राज्य बन गए। इन जनपदों में कबीलाई सभा द्वारा चुना हुआ राजा राज्य करता था।

गणतंत्र – कुछ जनपदों में एक वंश के सारे पुरुष मिलकर राज्य करते थे। वे सभा करते, बात-चीत करते और जनपद का कामकाज चलाते थे। इन जनपदों के सब पुरुष स्वयं को राजा कहते थे। एक जनपद में कई राजा थे।

प्रश्न 4.
अपने राज्य को शक्तिशाली बनाने के लिए राजाओं ने क्या प्रयास किया ?
उत्तर :
अपने राज्यों को शक्तिशाली बनाने के लिए राजाओं ने अनेक तरीके अपनाए। जैसे-दूसरे राज्यों से मित्रता करना, शादी-विवाह से रिश्ते बनाना, संधि करना या फिर सीधे आक्रमण करना। इस प्रकार से छोटे राज्य बड़े राज्यों में मिलते चले गए।

प्रश्न 5.
सिकन्दर ने राजा पुरू के साथ कैसा व्यवहार किया ?
उत्तर :
सिकन्दर ने राजा पुरू के साथ मित्रता का व्यवहार किया और उसने पुरू का राज्य लौटा दिया।

प्रश्न 6.
रिक्त स्थान भरिए –

  • अ. राज्य की सीमा का अत्यधिक विस्तार करने वाले राज्य को साम्राज्य कहा जाता है।
  • ब. महाजनपद काल में राजा समाज का रक्षक था।
  • स. घनानन्द के समय सिकन्दर भारत आया।
  • द. आम्भी तक्षशिला का राजा था।

गतिविधि – शिक्षक की सहायता से अपनी अभ्यास-पुस्तिका में लिखिए कि निम्न महाजनपद वर्तमान के किस राज्य में स्थिति थे –

UP Board Solutions for Class 6 History Chapter 6 महाजनपद की ओर

प्रोजेक्ट वर्क –
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

Comments

Popular posts from this blog

UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 2 ग्रामीण स्थानीय स्वशासन

UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 16 क्षेत्रमिति (मेन्सुरेशन)

UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 7 ज्यामितीय अवधारणाएँ