UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 1 सभी जन एक हैं

 UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 1 सभी जन एक हैं

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Civics. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 1 सभी जन एक हैं

अभ्यास

प्रश्न 1.
उत्तर प्रदेश एवं तमिलनाडु के पारंपरिक नृत्यों के नाम लिखिए।
उत्तर :
उत्तर प्रदेश का पारंपरिक नृत्य ‘कथक’ एवं तमिलनाडु को भरतनाट्यम है।

प्रश्न 2.
अस्पृश्यता की भावना दूर करने में जिन लोगों ने अपना योगदान दिया है उनमें से किन्हीं दो के बारे में लिखिए।
उत्तर :
अस्पृश्यता की भावना को दूर करने में महात्मा गांधी, ज्योतिबा फुले एवं डॉ० भीम राव अम्बेडकर जैसी महान विभूतियों ने अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।

ज्योतिबा फुले – महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्म पूना के निकट एक गाँव में हुआ था। महात्मा ज्योतिबा के समय समाज में धार्मिक बुराइयाँ, छुआ-छूत, दलितों एवं महिलाओं को शिक्षित न होने देने वाले ढोंग-ढकोसलों का बोल-बाला था। महात्मा फुले ने इन सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए देश के दलितों के लिए पहली पाठशाला । खोली। महात्मा फुले लड़के व लड़कियों में भेद-भाव करने वालों के विरोधी थे। वे कन्या पाठशाला खोलने वाले पहले भारतीय थे और लड़कियों की शिक्षा की शुरुआत उन्होंने अपने घर से ही की। सबसे पहले उन्होंने अपनी पत्नी सावित्री बाई को पढ़ाया। जो उनके द्वारा खोली गई पहली कन्या पाठशाला की शिक्षिका बनी।

ज्योतिबा फुले के प्रशंसनीय कार्यों के कारण ही मुंबई के लोगों ने उन्हें महात्मा की पदवी दी।

डॉ० भीम राव अम्बेडकर – देश की स्वतन्त्रता के बाद संविधान बनाते समय डॉ० अम्बेडकर ने अस्पृश्यता या छुआछूत मिटाने के लिए महत्त्वपूर्ण सुझाव दिए – भारत के प्रत्येक नागरिक को चाहे वह किसी भी धर्म, जाति या लिंग का हो, समान अधिकार और समान अवसर प्राप्त हैं। वर्षों से भेदभाव के शिकार जातियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए संविधान में उनके लिए सरकारी सेवाओं में आरक्षण की भी व्यवस्था की गई है।

प्रश्न 3.
आपके विद्यालय में राष्ट्रीय पर्वो का आयोजन कैसे होता है? आप इन पर्यों में अपनी सहभागिता कैसे करते हैं?
नोट – विद्यार्थी स्वयं लिखें।

प्रश्न 4.
विविधता में एकता से आप क्या समझते हैं? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :
हमारा देश भारत एक विशाल देश हैं जहाँ विभिन्न प्रांतों में विभिन्न संस्कृति है। अलग-अलग प्रदेशों के लोग अलग-अलग धर्म, रीति-रिवाज, का पालन करते हैं। उनके रहन-सहन, खान-पान, नृत्य-संगीत, कला, भाषा, बोली आदि में भी अंतर है। लेकिन इन सबके बावजूद वे भारतीय हैं। जब देश की बात आती है। तो विविध संप्रदायों और संस्कृतियों के लोग एक से जाते हैं। विविधता में एकता का यही अर्थ है।

प्रश्न 5.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
उत्तर :

UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 1 सभी जन एक हैं 1

प्रश्न 6.
सुमेलित कीजिए –
उत्तर :

UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 1 सभी जन एक हैं 2

प्रश्न 7.
निम्नलिखित कथनों में सही कथन के सामने (✓) तथा गलत कथन के सामने गलत (✗) का चिह्न लगाइए –

(क) नवरोज ईसाइयों का प्रमुख त्योहार है। (✗)
(ख) विराट कोहली क्रिकेट के खिलाड़ी हैं। (✓)
(ग) भारत का राष्ट्रगीत “वन्दे मातरमू” है। (✓)
(घ) चेरापूँजी तथा मसिनरम में सबसे कम वर्षा होती है। (✗)
(ङ) राज चिह्न के नीचे “सत्यमेव जयते” लिखा है। (✓)

प्रोजेक्ट कार्यः
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

चर्चा करें:
नोट – विद्यार्थी शिक्षक के साथ चर्चा करें।

Comments

Popular posts from this blog

UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 2 ग्रामीण स्थानीय स्वशासन

UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 16 क्षेत्रमिति (मेन्सुरेशन)

UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 7 ज्यामितीय अवधारणाएँ